1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग में इस खिलाड़ी पर हुई करोड़ों की बारिश, मिले इतने पैसे जितने IPL में कई खिलाड़ियों को नहीं मिलते

प्रो कबड्डी लीग में इस खिलाड़ी पर हुई करोड़ों की बारिश, मिले इतने पैसे जितने IPL में कई खिलाड़ियों को नहीं मिलते

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 31, 2018 03:27 pm IST,  Updated : May 31, 2018 03:27 pm IST

प्रो कबड्डी लीग की बोली के पहले दिन आज छह खिलाड़ियों ने एक करोड़ रूपए को पार कर इतिहास रच दिया।

मोनू गोयत- India TV Hindi
मोनू गोयत

मुंबई: प्रो कबड्डी लीग की बोली के पहले दिन आज छह खिलाड़ियों ने एक करोड़ रूपए को पार कर इतिहास रच दिया। मोनू गोयात पर हरियाणा स्टीलर्स ने सबसे अधिक 1.51 करोड़ रूपए की बोली लगाई। 

ईरान के फजल अत्राचली प्रो कबड्डी लीग की बोली में एक करोड़ की रकम पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये जिन्हें यू मुंबा ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं दीपक हुडा पीकेएल के इतिहास में करोड़पति ग्रुप में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जयपुर पिंक पैन्थर्स ने उन्हें 1.15 करोड़ रूपए में खरीदा। 

राहुल चौधरी पर दूसरी सर्वाधिक बोली दिल्ली ने लगाई गई लेकिन तेलूगु टाइटन्स ने ‘ फाइनल बिड मैच ’ के जरिये उन्हें 1.29 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल