1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे नीरज चोपड़ा, गोल्ड कोस्ट में जीता था गोल्ड

एशियाई खेलों में भारत के ध्वजवाहक होंगे नीरज चोपड़ा, गोल्ड कोस्ट में जीता था गोल्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 10, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 05:33 pm IST

 भारत के दिग्गज भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इसी महीने जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वाजवाहक होंगे।

नीरज चोपड़ा- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इसी महीने जकार्ता में 18 अगस्त से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय दल के ध्वाजवाहक होंगे। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को भारतीय दल के विदाई समारोह में इस बात की घोषणा की। 

नीरज ने इसी साल अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

समारोह में आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने कहा, "इन खेलों में भारत के ध्वाजवाहक भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा होंगे। उन्होंने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और वह इन खेलों में पदक के प्रबल दावेदार हैं।"

भारत के कुल 572 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर भारत के चैफ दे मिशन बृजभूषण सिंह शरण मौजूद थे। उनके साथ आईओए ने चार उप चैफ दे मिशन नियुक्त किए हैं जिनमें आर.के. सचेती, सत्यव्रत श्योराण, बलबीर सिंह कुशवाह, और देव कुमार सिंह शामिल हैं। 

इस विदाई समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल