1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्वारंटाइन के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए मिडफील्डर टिम पायने

क्वारंटाइन के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए मिडफील्डर टिम पायने

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 26, 2020 11:51 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:51 am IST

न्यूजीलैंड के फुटबॉलर पायने और गोलकीपर ओलिवर सेल को मंगलवार तड़के उत्तरी सिडनी की एक सड़क पर गोल्फ कार्ट चलाते हुए पुलिस ने रोक था। 

Oliver Sail, Wellington Phoenix, Tim Payne, coronavirus quarantine, sydney, footballer breaks quaran- India TV Hindi
Tim Payne Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन फीनिक्स टीम के मिडफील्डर टिम पायने ने ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण घर में रहने के निर्देश पालन नहीं करने के दोषी पाए गए हैं। इस घटना के अब इस फुटबॉलर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

इसके साथ ही उन पर शराब पीकर सड़क पर गोल्फ कार्ट चलाने का भी आरोप लगा है। इस दौरान पायने के साथ टीम का एक और खिलाड़ी भी मौजूद था।

न्यूजीलैंड के फुटबॉलर पायने और गोलकीपर ओलिवर सेल को मंगलवार तड़के उत्तरी सिडनी की एक सड़क पर गोल्फ कार्ट चलाते हुए पुलिस ने रोक था। इसके बाद जांच में पता चला कि वे शराब बी पी रखे हैं।

इस घटना के बाद 26 साल के पायने ने न्यूजीलैंड के रेडियो स्पोर्ट के हवाले से माफी मांगते हुए कहा, "मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मैंने जो भी किया है, उसके लिए मैं अविश्वसनीय रूप से शर्मिंदा हूं और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।"

उन्होंने कहा, ''मेरी इस हरकत से मेरा परिवार, टीम के मेरे साथी खिलाड़ी, क्लब और मेरे कोच ठेस पहुंचा है और मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं।'' पायने की इस हरकत के बाद टीम अब उन पर जुर्माना लगा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल