1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निक किर्जियोस ने लोगों को खाना बांटने का अपना वादा पूरा किया

निक किर्जियोस ने लोगों को खाना बांटने का अपना वादा पूरा किया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 12, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 02:03 pm IST

किर्गियोस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश लिख, जिसमें उन्होंने जरूरतमंदों को खाना और पानी मुहैया कराने की बात कही थी।  

Nick Kyrgios fulfills his promise to distribute food to people - India TV Hindi
Nick Kyrgios fulfills his promise to distribute food to people  Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा किया है। किर्जियोस ने अपने इंस्टाग्राम पर खाद्य सामग्री के बॉक्स की एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, " खाद्य सामग्री का वितरण प्रगति पर। "

किर्गियोस ने पिछले सप्ताह ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। कोरोनावायरस से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में किर्जियोस आगे आए थे और भूखे लोगों को खाना मुहैया कराने की जिम्मेदारी उठाने का सोचा था।

किर्गियोस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक संदेश लिख, जिसमें उन्होंने जरूरतमंदों को खाना और पानी मुहैया कराने की बात कही थी।

किर्गियोस ने पोस्ट में लिखा था, " अगर कोई काम नहीं कर रहा और पैसे नहीं कमा पा रहा है, जिसके पास खाने की कमी है, यह समय मुश्किल है. कृपया खाली पेट मत सोइएगा। मुझे संदेश भेजने में संकोच मत कीजिएगा। मैं जो कर सकता हू वो करूंगा। चाहे वो नूडल्स का डिब्बा हो, ब्रेड हो या दूध। मैं यह आपके घर पहुंचा दूंगा। कोई सवाल नहीं पुछूंगा।"

यह पहली बार नहीं है कि किर्जियोस लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह पहले आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग में भी लोगों की मदद कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल