1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोनावायरस के कारण अमेरिकी ओपन से निक किर्गियोस ने अपना नाम वापस लिया

कोरोनावायरस के कारण अमेरिकी ओपन से निक किर्गियोस ने अपना नाम वापस लिया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Aug 02, 2020 04:45 pm IST

किर्गियोस ने ट्विटर पर पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा, "मैं इस साल अमेरिकी ओपन में नहीं खेलूंगा। मुझे हालांकि काफी दुख है।"

Nick Kyrgios withdraws from US Open due to Coronavirus- India TV Hindi
Nick Kyrgios withdraws from US Open due to Coronavirus Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने कोरोना वायरस के कारण अमेरिकी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि उनका यह फैसला कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले सैकड़ों और हजारों अमेरिकियों के सम्मान में लिया गया फैसला है।

किर्गियोस ने ट्विटर पर पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा, "मैं इस साल अमेरिकी ओपन में नहीं खेलूंगा। मुझे हालांकि काफी दुख है। लेकिन मैं अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई, जान गंवाने वाले सैकड़ों और हजारों अमेरिकी, आप सभी के लिए हट रहा हूं। यह मेरा फैसला है।"

इससे पहले, पूर्व वल्र्ड नंबर-1 और आस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी एश्लेग बार्टी भी अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई थीं। अमेरिका ओपन का आयोजन न्यूयार्क में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक होना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल