1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. उत्तर कोरिया बना इंटरकांटिनेंटल कप का विजेता

उत्तर कोरिया बना इंटरकांटिनेंटल कप का विजेता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2019 06:30 am IST,  Updated : Jul 20, 2019 06:31 am IST

फाइनल में टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम उत्तर कोरिया (122) ताजिकिस्तान (120) पर भारी पड़ी।

North Korea- India TV Hindi
North Korea, Intercontinental Champion Image Source : TWITTER/INDIAN FOOTBALL

अहमदाबाद। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को फाइनल में ताजिकिस्तान को 1-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। कोरियाई टीम के लिए स्थापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे ह्योन ने मैच के 71वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। 

मेजबान भारत (विश्व रैंकिंग में 101) और सीरिया (85) के बाहर होने के बाद फाइनल में टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम उत्तर कोरिया (122) ताजिकिस्तान (120) पर भारी पड़ी। 

उत्तर कोरिया ने मैच के 20वें मिनट में ही बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गया था लेकिन जोंग ग्वान के प्रयास सफल नहीं हुआ। उत्तर कोरियाई टीम ने इससे पहले लीग चरण में भी ताजिकिस्तान को इसी अंतर से हराया था। 

चैम्पियन टीम को 50 हजार डालर जबकि उपविजेता को 25 हजार डालर की पुरस्कार राशि दी गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल