1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आई निगेटिव

नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आई निगेटिव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 02, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 05:12 pm IST

जोकोविच के अलावा इस टूर्नामेंट से ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी इस वायरस से संक्रमित हुए थे।

Novak Djokovic, Novak Djokovic coronavirus, covid 19, covid 19 news, Djokovic, Adria Tour, Djokovic - India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

नोवाक जोकोविच ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अब कोरोना वायरस की जांच में निगेटिव आये हैं। शीर्ष रैंकिंग का यह खिलाड़ी एक प्रदर्शनी सीरीज में खेलने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव आया था। इस प्रदर्शनी सीरीज का आयोजन जोकोविच ने ही सर्बिया और क्रोएशिया में किया था जिसमें महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया। 

उनकी मीडिया टीम ने कहा, ‘‘नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी येलेना कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये हैं। बेलग्रेड में दोनों के पीसीआर परीक्षण में यह रिपोर्ट आयी। ’’ 

इस बयान में कहा गया कि दोनों में कोई लक्षण नहीं थे और 10 दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद दोनों सर्बिया की राजधानी में पृथकवास में रह रहे थे। 

जोकोविच के अलावा इस टूर्नामेंट से ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिच और विक्टर ट्रोइकी इस वायरस से संक्रमित हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल