1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने जीता मैड्रिड ओपन खिताब, फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को दी मात

नोवाक जोकोविच ने जीता मैड्रिड ओपन खिताब, फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : May 13, 2019 11:28 am IST,  Updated : May 13, 2019 11:28 am IST

नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-4 से हराते हुए मैड्रिड ओपन खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया।

नोवाक जोकोविच- India TV Hindi
नोवाक जोकोविच Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड| सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-3, 6-4 से हराते हुए मैड्रिड ओपन खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया। 2003 में पेशेवर बनने के बाद से जोकोविच 74 खिताब जीत चुके हैं। वर्ल्ड नम्बर-1 जोकोविक ने सितसिपास पर जीत हासिल करने के लिए एक घंटे 32 मिनट का समय लिया।

जोकोविच ने स्पेनिश राजधानी में इससे पहले 2011 और 2016 में खिताबी जीत हासिल की थी। मैच के बाद जोकोविच ने कहा, "ग्रैंड स्लैम के बाद ये सबसे बड़े टूर्नामेंट हैं। यह काफी अहम जीत है और मैं इससे काफी खुश हूं।" जोकोविच बीते 250 सप्ताह से एटीपी रैंकिंग में नम्बर-1 पर काबिज हैं और वह मेड्रिड ओपन के माध्यम से इस साल का अपना दूसरा खिताब जीतने में सफल रहे।

31 साल के जोकोविच ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन जीता था। अब उनके नाम 33 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब हैं। स्पेनिश स्टार रफाल नडाल ने भी इतने ही मास्टर्स खिताब जीते हैं। सितसिपास और जोकोविक की यह अब तक की दूसरी भिड़ंत थी। जोकोविक को कनाडा मास्टर्स के अंतिम-16 राउंड में इस उभरते हुए ग्रीक खिलाड़ी से हार मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल