1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जोकोविक ने अबू धाबी टूर्नामेंट से लिया नाम वापस

जोकोविक ने अबू धाबी टूर्नामेंट से लिया नाम वापस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 30, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Dec 30, 2017 03:13 pm IST

जोकोविक को कोहनी में चोट है और इसी कारण वह कोर्ट पर नहीं उतर रहे हैं।

नोवाक जोकोविक - India TV Hindi
नोवाक जोकोविक

बेलग्रेड: सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कहा कि वह अबू धाबी ओपन में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। जोकोविक को कोहनी में चोट है और इसी कारण वह कोर्ट पर नहीं उतर रहे हैं। 

मुबाडाला विश्व टेनिस चैम्पियनशिप में अगर जोकोविक उतरते तो वह जुलाई के बाद पहली बार कोर्ट का रूख करते। जुलाई में कोहनी में चोट के कारण ही वह खेल नहीं पाए थे। 

जोकोविक ने एक बयान में कहा, "पिछले कुछ दिनों में, मुझे अपनी कोहनी में दर्द हो रहा है और कई परिक्षणों के बाद मेरी मेडिकल टीम ने मुझे आराम करने और जोखिम न लेने की सलाह दी है। इसलिए मैं इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहा हूं और अपनी थैरेपी जारी रख रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं काफी दुखी हूं, क्योंकि मैं आधिकारिक मैच खेलने के लिए उतारू था। मैंने अभ्यास का लुत्फ उठाया और वापसी के लिए सब कुछ किया।"

पूर्व नंबर-1 जोकोविक को स्पेन के बाउतिस्ता अगुट के साथ सेमीफाइनल मैच खेलना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल