1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हम हमेशा नोवाक की खामियां, फेडरर की ताकत के बारे में बात करते हैं : जाइल्स सिमोन

हम हमेशा नोवाक की खामियां, फेडरर की ताकत के बारे में बात करते हैं : जाइल्स सिमोन

 Edited By: IANS
 Published : Jul 19, 2020 01:27 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 01:27 pm IST

जोकोविक हाल ही में एड्रिया टूर के आयोजन को लेकर निशाने पर थे जहां खेलने से कुछ खिलाड़ी कोरोनावायरस के शिकार हो गए। इस टूर्नामेंट में साफ तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं।

Novak Djokovic, Roger Federer, Gilles Simon, Tennis, Federer, Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic and Roger Federer Image Source : GETTY IMAGES

फ्रांस के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी जाइल्स सिमोन ने उस मीडिया गेम की आलोचना की है जिसमें सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हमेशा आड़े हाथों लिया जाता है और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की हमेशा तारीफ की जाती है। जोकोविक हाल ही में एड्रिया टूर के आयोजन को लेकर निशाने पर थे जहां खेलने से कुछ खिलाड़ी कोरोनावायरस के शिकार हो गए। इस टूर्नामेंट में साफ तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं।

सिमोन ने एल इक्वीपे से कहा, "मैं अपने आप से कहता हूं कि नोवाक हमेशा से खिलाड़ियों के हित के लिए मुश्किल चीजें करते नजर आते हैं। मैं इस एड्रिया टूर की स्टोरी से काफी हताश हूं क्योंकि एक बड़ी गलती करके सब कुछ बर्बाद हो गया। यह मीडिया गेम है जो यही चाहता है। एड्रिया टूर की गलती के बाद जोकोविक का सारा काम बर्बाद हो गया। मीडिया के लए अब यह कहना आसान है- कभी उनकी बात दोबारा नहीं सुनेंगे।"

उन्होंने इस बात को लेकर तुलनात्मक रवैया अपनाते हुए कहा कि फेडरर निचली रैंक के खिलाड़ियों को आ रही परेशानी के मुद्दे पर शांत रहते हैं.

उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि कुछ दिन पहले जब ग्रैंड स्लैम की ईनामी राशि को लेकर बात चल रही थी तो फेडरर इस पर बोलेंगे, लेकिन हमने उनकी आवाज नहीं सुनी, ऐसा लगा कि खिलाड़ियों का प्रतिनिधत्व करना उनके लिए मायने नहीं रखता।"

उन्होंने कहा, "मैं जोकोविक को आम इंसान की तरह देखता हूं जिसमें खामियां भी होती हैं और मजबूती भी। लेकिन फेडरर के लिए हम सिर्फ उनके मजबूत पहलूंओं पर बात करते हैं। जोकोविक के लेकर उनकी खामियों पर। अगर जोकोविक फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे तो हर किसी को गुस्सा आएगा। जोकोविक मजबूत होंगे तो लोगों को गुस्सा आएगा।"

उन्होंने कहा, "यह कोर्ट पर दर्शकों में भी देखा गया, ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में। जोकोविक के खिलाफ गुस्सा बड़ी गलती है। कई लोग उन्हें राफेल नडाल और फेडरर की तरह अहम नहीं समझते।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल