1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच के बाद अब उनके कोच भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

नोवाक जोकोविच के बाद अब उनके कोच भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 08:20 pm IST

वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी के कोच और पूर्व विबंलडन चैम्पियन गारेन इवानिसेविक भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। 

नोवाक जोकोविच के बाद...- India TV Hindi
नोवाक जोकोविच के बाद अब उनके कोच भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित Image Source : GETTY

बेलग्रेड| वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी के कोच और पूर्व विबंलडन चैम्पियन गारेन इवानिसेविक भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। जोकोविक के कोच ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

इवानिसेविक ने लिखा, "मैं उन सभी लोगों को जो मेरे संपर्क में आए हैं, यह बताना चाहता हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं उन सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वह अपना और अपने लोगों का अच्छे से ख्याल रखें। मैं पहले ही तरह एकांतवास में ही रहूंगा।" इवानिसेविक ने कहा कि बीते 10 दिन में उनका दो बार टेस्ट निगेटिव आया था और उन्हें कोई लक्षण नहीं थे।

जोकोविक को एड्रिया टूर के दौरान कोरोनावायरस हुआ था जिसमें इवानिसेविक उनके साथ थे। कोच ने ही एड्रिया टूर को रद्द करने की घोषणा की थी। इसी टूर में खेलने वाले बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिक भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल