1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अब दूसरी राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी, फीफा ला रहा है नया नियम

अब दूसरी राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व कर सकेंगे खिलाड़ी, फीफा ला रहा है नया नियम

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 09:58 pm IST

फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि वह खिलाड़ियों को दूसरी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के संबंध में नये नियम लेकर आ रहा है जो नयी टीम से जुड़ने में फुटबॉलरों के लिये मददगार साबित होगा। 

Now players will be able to represent other national team, FIFA is bringing new rules- India TV Hindi
Now players will be able to represent other national team, FIFA is bringing new rules Image Source : GETTY IMAGES

जेनेवा। विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि वह खिलाड़ियों को दूसरी राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के संबंध में नये नियम लेकर आ रहा है जो नयी टीम से जुड़ने में फुटबॉलरों के लिये मददगार साबित होगा। 

प्रस्तावित नियमों से उन खिलाड़ियों को नये मौके देगा जो कई देशों से खेलने के पात्र हैं लेकिन उन्हें अपनी पहली राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व ही करना पड़ता है जिसकी तरफ से प्रतिस्पर्धी मैच में केवल एक मिनट के लिये खेलने पर भी वह नियमों से बंध जाते हैं। 

नये नियमों से उन खिलाड़ियों को दूसरी टीम से जुड़ने में मदद मिलेगी जिन्होंने अपनी पहली टीम का 21 साल का होने से पहले अधिकतम तीन बार और कम से कम तीन साल पहले प्रतिनिधित्व किया हो। 

इनमें टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग मैच भी शामिल हैं। अगर इन नियमों को फीफा की 18 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन कांग्रेस 211 सदस्य देशों की मंजूरी मिल जाती है तो उन्हें अगले महीने से लागू कर दिया जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल