1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल रत्न के लिये शूटर अंजुम मोदगिल और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश

खेल रत्न के लिये शूटर अंजुम मोदगिल और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2021 04:51 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 04:51 pm IST

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये बुधवार को अंकुर मित्तल और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी अंजुम मोदगिल के नाम की सिफारिश की। 

खेल रत्न के लिये शूटर...- India TV Hindi
खेल रत्न के लिये शूटर अंजुम मोदगिल और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश Image Source : @ANJUM_MOUDGIL

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये बुधवार को डबल ट्रैप विश्व चैम्पियन अंकुर मित्तल और ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी अंजुम मोदगिल के नाम की सिफारिश की। मित्तल ने 2018 में डबल ट्रैप विश्व खिताब जीता था और इसी वर्ष उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला था।

अंजुम 2018 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं और उन्हें 2019 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। एनआरएआई ने बयान में कहा, ‘‘पिछले साल भी दोनों के नाम की सिफारिश इसी वर्ग में की गयी थी। ’’ अर्जुन पुरस्कार के लिये एनआरएआई ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले दो निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवान और अभिषेक वर्मा के नाम की सिफारिश की है।

इलावेनिल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज हैं और अभिषेक पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। राष्ट्रीय सम्मान के लिये 50 मीटर पिस्टल विश्व चैम्पियन ओम प्रकाश मिठरवाल भी दौड़ में हैं। एनआरएआई ने इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये किसी के नाम की सिफारिश नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल