1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक चैंपियन सिमोन बिल्स चोट के कारण टीम फाइनल्स से बाहर

ओलंपिक चैंपियन सिमोन बिल्स चोट के कारण टीम फाइनल्स से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 06:12 pm IST

वह वॉल्ट के दौरान कूदने के बाद एक ट्रेनर से टकरा गई। इसके बाद टीम डॉक्टर के साथ प्रतिस्पर्धा स्थल से चली गई। कुछ मिनट बाद वह आई तो दाहिने पैर पर पट्टी बंधी थी।   

Olympic champion Simone Biles out of team finals due to injury- India TV Hindi
Olympic champion Simone Biles out of team finals due to injury Image Source : AP

टोक्यो। ओलंपिक चैम्पियन जिम्नास्ट सिमोन बिलेस वॉल्ट के दौरान चोट लगने से टोक्यो ओलंपिक टीम फाइनल्स से बाहर हो गई है। अमेरिका की 24 वर्ष की स्टार जिम्नास्ट को इस खेल की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। 

वह वॉल्ट के दौरान कूदने के बाद एक ट्रेनर से टकरा गई। इसके बाद टीम डॉक्टर के साथ प्रतिस्पर्धा स्थल से चली गई। कुछ मिनट बाद वह आई तो दाहिने पैर पर पट्टी बंधी थी। 

उन्होंने अपनी टीम के साथ खिलाड़ियों को गले लगाया और जैकेट तथा स्वेटपैंट पहनी। अमेरिकी टीम को उनके बिना ही बाकी प्रतिस्पर्धा खेलनी होगी जिससे लगातार तीसरा ओलंपिक खिताब जीतने की उनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल