1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी से निपटने के लिए ओलंपिक समिति ने जमाए 80 करोड़ डॉलर

कोरोना महामारी से निपटने के लिए ओलंपिक समिति ने जमाए 80 करोड़ डॉलर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 14, 2020 11:42 pm IST,  Updated : May 14, 2020 11:42 pm IST

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पास करीब एक अरब डॉलर का रिजर्व है।

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Tokyo Olympic Image Source : GETTY

लुसाने| अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी से हो रही आर्थिक परेशानियों से निपटने के लिये 80 करोड़ डॉलर का कोष बनाया है।

आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि समिति ने कोरोना महामारी के आर्थिक दुष्परिणामों से निपटने के लिये 80 करोड़ डॉलर का कोष बनाया है। उन्होंने कहा,‘‘ इसके दो हिस्से हैं। 65 करोड़ डॉलर ओलंपिक स्थगित होने की लागत पर और 15 करोड़ डॉलर ओलंपिक आंदोलन की सहायता पैकेज के रूप में होंगे।’’

आईओसी के पास करीब एक अरब डॉलर का रिजर्व है।  

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ ठप्प पड़ी हुई हैं। जिसके चलते आईओसी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जापान में इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स को अगले साल जुलाई माह में शिफ्ट कर दिया है। इतना ही नहीं अगले साल 2021 में भी इन खेलों को टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स के नाम से ही जाना जाएगा। जिसके चलते कुछ खिलाड़ियों को एक साल और तैयारी करने का जहां मौका मिला है बल्कि कुछ खिलाड़ियों की तैयारियों को बड़ा झटका भी लगा है। जबकि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ओलंपिक खेलों को किसी महामारी के चलते स्थगित करना पड़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल