1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल : विश्व कप क्वालीफायर में ओमान ने भारत को 2-1 से हराया

फुटबॉल : विश्व कप क्वालीफायर में ओमान ने भारत को 2-1 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 10:13 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 10:13 pm IST

अल मंदार राबिया के दो बेहतरीन गोलों की मदद से ओमान ने गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के पहले मैच में मेजबान भारत को 2-1 से हरा दिया।

India vs Oman- India TV Hindi
India vs Oman Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

वाहाटी। अल मंदार राबिया के दो बेहतरीन गोलों की मदद से ओमान ने गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप-2022 क्वालीफायर के पहले मैच में मेजबान भारत को 2-1 से हरा दिया।

ओमान की टीम हाफ टाइम तक एक गोल से पीछे थी। लेकिन, हाफ टाइम के बाद उसने राबिया के शानदार दो गोलों की मदद से मैच को पूरी तरह से पलट दिया और जीत अपने नाम कर ली। राबिया ने 82वें और 90वें मिनट में गोल दागे।

भारत की ओर से कप्तान सुनील छेत्री ने 24वें मिनट में गोल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल