1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तान को मिला भारत का वीजा और नया स्पांसर

हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तान को मिला भारत का वीजा और नया स्पांसर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Nov 17, 2018 04:18 pm IST

भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तान को भारत का वीजा और एक नया स्पांसर मिल गया है। 

Pakistan Hockey Team- India TV Hindi
भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तान को भारत का वीजा और एक नया स्पांसर मिल गया है।  Image Source : AP

कराची। पाकिस्तानी हॉकी टीम की भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता तब खत्म हो गई जब उसे भारत का वीजा और एक नया स्पांसर मिल गया। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा जारी कर दिये। इसके अलावा नये प्रायोजकों ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में टीम के खर्च के लिये 90 लाख रूपये भी दे दिये । 

विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के सचिव शाहबाज अहमद ने पुष्टि की कि टीम से जुड़े सभी मसले सुलझ गए हैं। मुख्य कोच तौकीर दर और सहायक कोच दानिश कलीम को हालांकि अभी भी वीजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा,‘‘इन दोनों के आवेदन देर से जमा हुए थे क्योंकि ये हाल ही में टीम से जुड़े हैं लेकिन भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उन्हें जल्दी ही वीजा दिये जायेंगे।’’

 
दो साल पहले वीजा नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान की जूनियर टीम लखनऊ में हुए जूनियर विश्व कप में भाग नहीं ले सकी थी। शाहबाज ने यह भी बताया कि नये प्रायोजकों ने महासंघ को 90 लाख रूपये जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा,‘‘इस पैसे से हम सारे बकाया का भुगतान कर देंगे और खिलाड़ियों तथा अधिकारियों को दैनिक भत्तों का अग्रिम भुगतान भी हो जायेगा। हमने हवाई टिकट खरीद लिये हैं और होटल के लिये अग्रिम भुगतान भी कर दिया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल