1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के बीच अगस्त माह से मैदान में उतरेंगे पाकिस्तान हॉकी के खिलाड़ी

कोरोना के बीच अगस्त माह से मैदान में उतरेंगे पाकिस्तान हॉकी के खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2020 10:48 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 10:48 pm IST

पीएचएफ ने कहा कि फाइव-ए-साइड टूर्नामेंट के बाद महामारी को देखते हुए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कई स्थलों पर सितंबर-अक्टूबर में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप भी होगी। 

Hockey- India TV Hindi
Hockey Image Source : GETTY IMAGES

कराची| पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण मार्च से निलंबित हॉकी गतिविधियां अगले महीने ‘फाइव-ए-साइड’ घरेलू टूर्नामेंट के साथ शुरू होंगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने साथ ही मौजूदा स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए 30 खिलाड़ियों को एक बार एकमुश्त भत्ता देने का फैसला किया है।

पीएचएफ ने कहा कि फाइव-ए-साइड टूर्नामेंट के बाद महामारी को देखते हुए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कई स्थलों पर सितंबर-अक्टूबर में राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप भी होगी।

पीएचएफ सचिव आसिफ बाजवा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतत: हम अगस्त से हॉकी गतिविधियों को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन ऐसे माहौल में जहां कोविड-19 से जुड़ी सभी मानक संचालन प्रक्रिया और नियमों का पालन किया जाएगा जिससे कि खिलाड़ी, अधिकारी और मैच अधिकारी सुरक्षित रहें। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल