1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की टीम बनी विश्व स्नूकर चैम्पियन

पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की टीम बनी विश्व स्नूकर चैम्पियन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 09:09 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 09:09 pm IST

भारतीय टीम ने पहला राउंड 65-31 से अपने नाम किया। इसके बाद आडवाणी 9-69 से हार गए थे लेकिन मेहता ने 55 का स्कोर कर भारत को राहत दी।  

पंकज अडवानी- India TV Hindi
पंकज अडवानी Image Source : TWITTER

मांडले। पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की भारतीय टीम ने बुधवार को थाईलैंड को मात देकर आईबीएसएफ विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। पंकज ने हाल ही में लगातार चौथी बार 150-अप फॉर्मेट में विश्व चैम्पियन का तमगा हासिल किया था। यह टीम खिताब उनका कुल 23वां विश्व खिताब है जबकि आदित्य का यह पहला खिताब है।

भारतीय टीम ने पहला राउंड 65-31 से अपने नाम किया। इसके बाद आडवाणी 9-69 से हार गए थे लेकिन मेहता ने 55 का स्कोर कर भारत को राहत दी।

भारत 3-2 से आगे था और उसे फाइनल को जीतने के लिए दो फ्रेम अपने नाम करने थे। पंकज ने एक फ्रेम में 52 ब्रेक का स्कोर किया और फिर मेहता ने सातवें फ्रेम में 83-9 का स्कोर कर भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल