1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PBL-5 : बेंगलुरू ने पुणे को 4-3 से मात देकर फाइनल में बनाई जगह

PBL-5 : बेंगलुरू ने पुणे को 4-3 से मात देकर फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 08:50 am IST,  Updated : Feb 09, 2020 08:50 am IST

बेंगलुरू की ओर से पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग ने पुणे की ओर से रितपुर्णा दास पर  15-12, 15-12 से जीत दर्ज की। 

Rituparna Das- India TV Hindi
Rituparna Das Image Source : TWITTER- @PBLINDIALIVE

हैदराबाद| पुणे 7 एसेस का पहली बार प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के फाइनल में जाने का सपना शनिवार को टूट गया। जीएमसी बालायोगी स्टेडियम में खेले गए लीग के पांचवें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में बेंगलुरू रैप्टर्स ने पुणे को 4-3 से हरा फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में बेंगलुरू का सामना रविवार को नॉर्थईस्टर्न वॉरियर्स से होगा जिसने चेन्नई सुपरस्टार्ज को मात दे फाइनल में जगह पक्की की है।

पुणे ने दिन के पहले ही मैच को ट्रम्प मैच बना दिया। चिराग शेट्टी और हेंड्रा सेतियावन की पुरुष युगल की जोड़ी पर बेंगलुरू की रियान अबुंग सापुत्रो और अरुण जॉर्ज की जोड़ी को मात दे अपनी टीम को दो अंक दिलाने की जिम्मेदारी थी जिसमें वो सफल रही। पुणे की जोड़ी ने यह मैच 15-12, 15-10 से अपने नाम कर 2-0 की बढ़त ले ली।

गौरतलब है कि पीबीएल में ट्रम्प मैच जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं और जो टीम अपना ट्रम्प मैच हार जाती है उसे एक अंक का नुकसान होता है।

दिन का दूसरा मैच पुरुष एकल वर्ग का था। बेंगलुरू की उम्मीदें ब्रूस लेवराडेज से थीं तो वहीं पुणे मंजूनाथ से अपनी बढ़त को आगे ले जान की उम्मीद लगाए बैठी थी। लेवराडेज ने हालांकि यह मैच 15-14, 9-15 और 15-8 से अपने नाम किया और बेंगलुरू को पहला अंक दिलाया।

तीसरा मैच भी पुरुष एकल वर्ग का था। जहां काजुमासा साकाई के सामने बेंगलुरू के बी. साई प्रणीत थे। साकई ने यह मैच 15-11, 15-13 से अपने नाम कर पुणे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पुणे इस मैच के बाद 3-1 से आगे थी।

चौथा गेम महिला एकल वर्ग का था। बेंगलुरू की ओर से पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग और पुणे की ओर से रितपुर्णा दास कोर्ट पर उतरी थीं। रितुपर्णा ने यिंग को बेहतरीन टक्कर दी लेकिन वो 15-12, 15-12 से मैच जीत ले गईं। ट्रम्प मैच के कारण बेंगलुरू को दो अंक मिले और स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।

रितुपर्णा ने शुरुआत तो शानदार की और 4-3 की बढ़त लेने के बाद ब्रेक में 8-7 के स्कोर के साथ गईं। लेकिन यिंग ने अपने अनुभव और धैर्य से ब्रेक के बाद रितपुर्णा को ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और 10-10 से स्कोर बराबर करने के बाद गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी रितुपर्णा ने यिंग को परेशानी में डालते हुए 5-3 की बढ़त ली और फिर ब्रेक में 8-7 के स्कोर के साथ गईं। ब्रेक के बाद रितु हालांकि एक बार फिर यिगं के सामने ढेर हो गई और गेम के साथ मैच भी गंवा गई।

अब मिश्रित युगल का अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया था। बेंगलुरू से इस मैच को खेलने के लिए इयोम हय वोन और पेंग सुन चान का सामना पुणे की क्रिस एडकॉक और गैब्रिएल एडकॉक की जोड़ी से था। बेंगलुरू की जोड़ी ने यह मैच 15-13, 15-10 से जीतते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल