1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीसीआई ने आईओसी के ओलंपिक रद्द करने के फैसले का स्वागत किया

पीसीआई ने आईओसी के ओलंपिक रद्द करने के फैसले का स्वागत किया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 06:09 pm IST

पीसीआई के महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा, "पीसीआई अब इस समय लागू किए गए लॉकडाउन के बाद अपने अगले कदम की रणनीति बनाने की बेहतर स्थिति में होगी।

Tokyo Olympic- India TV Hindi
Tokyo Olympic Image Source : AP

नई दिल्ली| भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के टोक्यो ओलम्पिक-2020 को स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया है।

पीसीआई ने कहा है कि यह खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की बात है।

पीसीआई के महासचिव गुरशरण सिंह ने कहा, "पीसीआई अब इस समय लागू किए गए लॉकडाउन के बाद अपने अगले कदम की रणनीति बनाने की बेहतर स्थिति में होगी। एनपीसी भारत एनओसी भारत के साथ मिलकर आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति के खेलों को एक साल के लिए टालने के फैसले का स्वागत करती है।"

पीसीआई की अध्यक्ष दीपा मलिक ने पहले ही कहा था कि, "खिलाड़ियों का स्वास्थ शीर्ष प्राथमिकता है।"

टोक्यो ओलम्पिक/पैरालम्पिक खेलों के स्थगित करने का फैसला मंगलवार को आयोजन समिति के कार्यकारी बोर्ड और जापान की सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति के पूर्ण समर्थन के साथ लिया है।

आईपीसी एक बयान में कहा, "कोविड-19 के कारण पैरालम्पिक खेलों को स्थगित करना सही कदम है। इंसान की सुरक्षा और स्वास्थ हमेशा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। और इस तरह की महामारी में इस तरह का खेल आयोजन कराना संभव नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल