1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनल मेसी से बेहतर हैं डिएगो माराडोना: पेले

लियोनल मेसी से बेहतर हैं डिएगो माराडोना: पेले

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 02:48 pm IST

बार्सिलोना के फॉरवर्ड मेसी इस बार छठे बालोन डी ओर खिताब को हासिल नहीं कर पाए और खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे। 

लियोनल मेसी- India TV Hindi
लियोनल मेसी Image Source : GETTY

रियो डी जनेरियो: ब्राजील फुटबॉल जगत के दिग्गजों में शुमार पेले का मानना है कि अर्जेंटीना के दिग्गज डिएगो माराडोना, स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी से बेहतर हैं। बार्सिलोना के फॉरवर्ड मेसी इस बार छठे बालोन डी ओर खिताब को हासिल नहीं कर पाए और खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे। 

ब्राजील के 78 साल के दिग्गज पेले ने कहा कि इस बार बालोन डी ओर खिताब के लिए खिलाड़ियों की सूची में मेसी टॉप-3 खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं थे। 

समाचार पत्र 'फोल्हा डे एस. पाउलो' को दिए एक बयान में पेले ने कहा, "जहां तक मुझे पता है माराडोना हमेशा से बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।"

माराडोना ने कहा, "अगर आप मुझसे पूछेंगे कि क्या वह मेसी से बेहतर हैं। जी हां, माराडोना, मेसी से कई बेहतर हैं। फ्रांज बेकेनबोर, जोहान सिरफ भी बेहतर खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल