1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पॉल पोग्बा के मैनचेस्टर युनाइटेड में बने रहने को लेकर पीटर शमाइकल हैं आश्वस्त

पॉल पोग्बा के मैनचेस्टर युनाइटेड में बने रहने को लेकर पीटर शमाइकल हैं आश्वस्त

 Edited By: IANS
 Published : Jun 20, 2020 10:37 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 10:37 am IST

ऐसी खबरें आई थी कि पोग्बा जल्द ही मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ सकते हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि रियल मैड्रिड और जुवेंटस उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं।

Peter Schmickle, Paul Pogba, Manchester United- India TV Hindi
 Paul Pogba Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान पीटर शमाइकल ने खुलासा किया है कि मिडफील्डर पॉल पोग्बा के भविष्य के बारे में उन्होंने 'सही व्यक्ति' से बात की है और वह 'पूरी तरह से आश्वस्त' हैं कि फ्रांसीसी खिलाड़ी टीम में बने रहेंगें। 

ऐसी खबरें आई थी कि पोग्बा जल्द ही मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ सकते हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि रियल मैड्रिड और जुवेंटस उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के इच्छुक हैं।

शमाइकल ने एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके से कहा, " मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि वह यहीं रहना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम एक खिलाड़ी में इस बार पिछले साल की तुलना में कुछ और देखेंगे। मुझे अभी पता चला है कि आपको सही व्यक्ति से बात करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, " एक बात यह है कि वह मीडिया में खुद को कैसे पेश करते हैं, क्या करते हैं और खुद अपने बारे में क्या कहते हैं और एक बात यह है कि उनका एजेंट क्या कर रहा है।"

फुटबॉल के फिर से बहाल होने के बाद पोग्बा टॉटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लौटने के लिए तैयार हैं। चोट के कारण सीजन में वह अधिकतर समय तक मैदान से बाहर ही थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल