1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा अध्यक्ष से मिले प्रधानमंत्री मोदी, भेंट की स्पेशल फुटबाल जर्सी, देखें तस्वीरे

फीफा अध्यक्ष से मिले प्रधानमंत्री मोदी, भेंट की स्पेशल फुटबाल जर्सी, देखें तस्वीरे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 03:35 pm IST

गुरुवार को यहां ‘शांति के लिए योग’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया था कि कैसे दोनों देशों को फुटबाल ने जोड़ा है।

फीफा अध्यक्ष से प्रधानमंत्री मोदी, भेंट की स्पेशल फुटबाल जर्सी, देखें तस्वीरे- India TV Hindi
फीफा अध्यक्ष से प्रधानमंत्री मोदी, भेंट की स्पेशल फुटबाल जर्सी, देखें तस्वीरे   Image Source : @NARENDRAMODI

ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो से मुलाकात की जिन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री को फुटबाल जर्सी भेंटी की जिसमें पीठ पर उनका नाम लिखा हुआ है। मोदी ने कहा, ‘‘अर्जेन्टीना आओ और फुटबाल के बारे में नहीं सोचो यह असंभव है। अर्जेन्टीना के खिलाड़ी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने जर्सी भेंट की। इसके लिए उनका धन्यवाद।’’ 

गुरुवार को यहां ‘शांति के लिए योग’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विस्तार से बताया था कि कैसे दोनों देशों को फुटबाल ने जोड़ा है। 

मोदी ने कहा, ‘‘अगर अर्जेन्टीना की रुचि भारत के दर्शनशास्त्र, कला, संगीत और नृत्य में है तो फिर भारत में अर्जेन्टीना के फुटबाल सितारों के लाखों चाहने वाले हैं। मैराडोना को वहां घरों में सभी लोग जानते हैं।’’ बता दें कि फीफा फुटबाल की वैश्विक संचालन संस्था है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल