1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फैन पर हमले मामले में पुलिस ने नेमार से की पूछताछ

फैन पर हमले मामले में पुलिस ने नेमार से की पूछताछ

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 11:01 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 11:01 pm IST

फ्रेंच लीग चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी नेमार के ऊपर लगे फैन पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

नेयमार- India TV Hindi
नेयमार Image Source : AP IMAGE

फ्रेंच लीग चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी नेमार के ऊपर लगे फैन पर कथित हमले के मामले में पुलिस ने उनसे पूछताछ की। ब्राजील फुटबाल टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

इस साल 27 अप्रैल को फ्रेंच कप के फाइनल में मिली हार के बाद नेमार कुछ समय के लिए रुक गए थे और उन्होंने एक फैन के चेहरे पर कथित तौर पर हमला कर दिया था। इस फैन ने कथित तौर पर नेमार की बेइज्जती की थी। यह सारा मामला कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था।

इसके बाद अगस्त के आखिर में नेल्सन नामक फैन ने पुलिस अधिकारियों के समय अपना बयान दर्ज कराया था। इसके बाद नेमार पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल