1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा कार्यकारी परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन सकते है प्रफुल्ल पटेल

फीफा कार्यकारी परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बन सकते है प्रफुल्ल पटेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 01, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 05:29 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल चार साल के लिए फीफा कार्यकारी समिति के सदस्य बन सकते हैं। पटेल अगर इसके सदस्य बनते हैं तो वह इस परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय होंगे।

Praful Patel set to be first Indian to be elected in FIFA Executive Council- India TV Hindi
Praful Patel set to be first Indian to be elected in FIFA Executive Council   Image Source : PTI

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल चार साल के लिए फीफा कार्यकारी समिति के सदस्य बन सकते हैं। पटेल अगर इसके सदस्य बनते हैं तो वह इस परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय होंगे। एआईएफएफ के सूत्रों के मुताबिक एशियाई फुटबाल परिसंघ की ओर से पांच सदस्यों को फीफा परिषद में शामिल किया जाएगा और पटेल को उम्मीद है इसके लिए मलेशिया के कुआलालंपुर में छह अप्रैल को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान होने वाले चुनाव में उनका चयन हो जाएगा। 

यह चुनाव 2019 से 2023 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए होगा। 

एआईएफएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया,‘‘आठ उम्मीदवारों में से पांच का चयन होगा और पटेल अपने चयन को लेकर आश्वस्त हैं। फीफा कार्यकारी परिषद के लिए उनके चुने जाने की संभावना 90 प्रतिशत है। यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय फीफा कार्यकारी परिषद का अध्यक्ष बनेगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल