1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: क्वॉलीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंचे प्रजनेश गुणेश्वरन

US Open: क्वॉलीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंचे प्रजनेश गुणेश्वरन

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2021 03:30 pm IST,  Updated : Aug 26, 2021 03:30 pm IST

विश्व में 156वें नंबर के गुणेश्वरन ने बुधवार की रात को विश्व में 232वें नंबर के कनाडाई खिलाड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 से हराया।

Prajnesh Gunneswaran advances to second round of us open...- India TV Hindi
Prajnesh Gunneswaran advances to second round of us open qualifiers Image Source : GETTY

भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने कनाडा के ब्रायडन शनर को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉलीफायर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

विश्व में 156वें नंबर के गुणेश्वरन ने बुधवार की रात को विश्व में 232वें नंबर के कनाडाई खिलाड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मैच में 6-4, 7-6 से हराया। इस 31 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला अमेरिका के ही क्रिस्टोफर इयुबैंक्स से होगा।

Ind vs Eng : जेम्स एंडरसन ने बताया, कैसे 39 साल की उम्र में भी करते हैं वह धारदार गेंदबाजी

गुणेश्वरन ने 2019 में इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में जगह बनायी थी। तब वह पहले दौर में रूस के दानिल मेदवेदेव से हार गये थे। पुरुष एकल में भारत की उम्मीद अब गुणेश्वरन पर ही टिकी है क्योंकि सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे थे। महिला एकल में अंकिता रैना भी पहले दौर में हार गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल