1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जापान ओपन: प्रणॉय हारे, सेमीफाइनल में प्रणव और सिक्की की जोड़ी

जापान ओपन: प्रणॉय हारे, सेमीफाइनल में प्रणव और सिक्की की जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 22, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 01:37 pm IST

भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणॉय जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं।

sikki reddy, pranaav chopra- India TV Hindi
sikki reddy, pranaav chopra

टोक्यो: भारतीय बैडमिंटन स्टार एचएस प्रणॉय जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं, लेकिन मिक्स डबल्स में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। प्रणॉय को शुक्रवार को चीन के दूसरे वरीय युकी शी ने 21-15, 21-14 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला।

प्रणव और सिक्की ने हालांकि तीन गेम तक चले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सियोंग जेई सियो और हा नाम किम को 21-18, 9-21, 21-19 से हराया। यह मैच 58 मिनट चला।

पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में भारत के स्टार खिलाड़ी किंदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को ही डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे।

वहीं महिला एकल में गुरुवार को सायना नेहवाल और पीवी सिंधु की हार के साथ भारत की चुनौती खत्म हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल