1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ड्रॉ खेलने के बाद साउथहेम्पटन ने कोच मार्क को किया निष्कासित

मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ड्रॉ खेलने के बाद साउथहेम्पटन ने कोच मार्क को किया निष्कासित

 Reported By: IANS
 Published : Dec 03, 2018 05:58 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 05:58 pm IST

साउथहेम्पटन ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "क्लब को आगे ले जाने वाले नए मुख्य कोच के लिए तलाश शुरू हो चुकी है।"  साउथहेम्पटन ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "क्लब को आगे ले जाने वाले नए मुख्य कोच के लिए तलाश शुरू हो चुकी है।"   

मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ड्रॉ खेलने के बाद साउथहेम्पटन ने कोच मार्क को किया निष्कासित - India TV Hindi
मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ड्रॉ खेलने के बाद साउथहेम्पटन ने कोच मार्क को किया निष्कासित    Image Source : GETTY IMAGES

साउथहेम्पटन। साउथहेम्पटन फुटबाल क्लब ने आठ माह के बाद ही अपने मुख्य कोच मार्क ह्यूस को उनके पद से निष्कासित कर दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिश प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर युनाइटेड के खिलाफ ड्रॉ हुए मैच के बाद क्लब ने यह कदम उठाया है।

साउथहेम्पटन ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "क्लब को आगे ले जाने वाले नए मुख्य कोच के लिए तलाश शुरू हो चुकी है।" 

मार्क को कोच पद से हटाए जाने के बाद नए कोच की तलाश पूरी होने तक फर्स्ट टीम के सहायक कोच केवलिन डेविस अंतरिम रूप से कोच पद का कार्यभार संभालेंगे। बुधवार को साउथहेम्पटन का सामना टोटेनहम हॉटस्पर क्लब से है। 

साउथहेम्पटन क्लब प्रीमियर लीग सूची में रेलिगेशन जोन में पहुंचने से केवल एक अंक ऊपर है। उसे 22 में से 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल