1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Premier League: मैनचेस्टर सिटी की पहली हार, सलाह की हैट्रिक से लिवरपूल टॉप पर

Premier League: मैनचेस्टर सिटी की पहली हार, सलाह की हैट्रिक से लिवरपूल टॉप पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2018 11:34 am IST,  Updated : Dec 09, 2018 11:34 am IST

एनगोलो कांटे और डेविड लुईज ने चेल्सी की तरफ से गोल किये। मैनचेस्टर ने पहले हाफ में दबदबा बनाये रखा लेकिन वह इसे कायम नहीं रख पाया। 

Premier League: मैनचेस्टर सिटी की पहली हार, सलाह की हैट्रिक से लिवरपूल टॉप पर - India TV Hindi
Premier League: मैनचेस्टर सिटी की पहली हार, सलाह की हैट्रिक से लिवरपूल टॉप पर  Image Source : AP

लंदन। चेल्सी ने शनिवार को चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग में 2-0 से हराकर उसे पहली हार का स्वाद चखाया। मैनचेस्टर सिटी की हार से लिवरपूल प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। एनगोलो कांटे और डेविड लुईज ने चेल्सी की तरफ से गोल किये। मैनचेस्टर ने पहले हाफ में दबदबा बनाये रखा लेकिन वह इसे कायम नहीं रख पाया। 

लिवरपूल ने एक अन्य मैच में मोहम्मद सलाह की हैट्रिक की मदद से बोर्नमाउथ को 4-0 से हराया। इसके अलावा आर्सनल ने लुकास टोरेरा के गोल की मदद से हडर्सफील्ड को 1-0 से हराकर अपना अजेय अभियान 21 मैचों तक पहुंचा दिया है। 

इसके अलावा मैनचेस्टर यूनाईटेड ने भी आखिरकार गोल करने की अपनी काबिलियत का अच्छा नमूना पेश करते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में फुल्हम को 4-1 से हराया। इससे वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल