1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: तमिल थलाइवाज को हराकर बंगाल टॉप पर

प्रो कबड्डी लीग 2019: तमिल थलाइवाज को हराकर बंगाल टॉप पर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2019 09:39 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 09:39 am IST

बंगाल ने तमिल थलाइवाज को 33-29 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Bengal Warriors- India TV Hindi
Bengal Warriors Image Source : PRO KABADDI LEAGUE

ग्रेटर नोएडा। बंगाल वॉरियर्स ने बुधवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के मैच में तमिल थलाइवाज को 33-29 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बंगाल की इस जीत में मोहम्मद नबी ब़ख्श ने अहम योगदान दिया जिन्होंने सात रेड प्वाइंट्स लिए जबकि डिफेंस में रिंकू नवरवाल ने हाई फाइव के साथ फाइव टैकल प्वाइंट्स हासिल किए।

तमिल की ओर से इस सीजन का अपना आखिरी मैच खेल रहे राहुल चौधरी ने सात रेड प्वाइंट्स लिए और करियर में 950 रेड प्वाइंट्स के आंकड़े को छू लिया।

प्रो कबड्डी के इतिहास में बंगाल वॉरियर्स की तमिल थलाइवाज पर आठ मैचों में सातवीं जीत है जबकि सीजन-4 के बाद से लगातार छठी जीत है। तमिल थलाइवाज ने 22 मैचों में 36 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर रहकर सीजन-7 का समापन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल