1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली ने टाइटंइस को 37-29 से हराया

प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली ने टाइटंइस को 37-29 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 17, 2019 06:52 am IST,  Updated : Sep 17, 2019 06:52 am IST

तेलुगू की ओर से सिद्धार्त देसाई ने भी सुपर-10 पूरा किया और कुल 12 रेड प्वाइंट्स लिए।  

Pro Kabaddi League- India TV Hindi
Pro Kabaddi League Image Source : PRO KABADDI LEAGUE

पुणे। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन सात में तूफानी प्रदर्शन कर रही दबंग दिल्ली ने सोमवार को खेले गए लीग के एक मुकाबले में तेलुगू टाइटंइस को 37-29 से हरा दिया। पीकेएल के इतिहास में दिल्ली की तेलुगू पर 12 मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि इस सीजन में दिल्ली की तेलुगू पर लगातार दूसरी जीत है।

इस जीत के बाद दिल्ली अब अंक तालिका में 16 मैचों में 69 अंकों के साथ पहले स्थान पर कायम है, जबकि तेलुगू टाइटन्स इस हार के बाद भी 11वें स्थान पर बरकरार है।

यहां श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली के जीत के हीरो रहे नवीन कुमार ने एक बार फिर सुपर-10 लगाया और 12 रेड प्वाइंट्स लिए। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को और आगे बढ़ाते हुए इस सीजन का 15वां और लगातार 14वां सुपर-10 हासिल किया।

तेलुगू की ओर से सिद्धार्त देसाई ने भी सुपर-10 पूरा किया और कुल 12 रेड प्वाइंट्स लिए।

पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले दबंग दिल्ली ने तेलुगू को ऑल आउट करते हुए हाफ टाइम तक 18-15 की बढ़त ले ली थी।

दूसरे हाफ में दिल्ली ने बेहतरीन खेल दिखाया और 31वें मिनट में 11 अंकों की बढ़त बना ली। इसके बाद व्हिसल बजते ही दबंग दिल्ली ने तेलुगू को 37-29 से शिकस्त दे दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल