1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग: जयपुर ने दिल्ली को हराया

प्रो कबड्डी लीग: जयपुर ने दिल्ली को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2015 11:46 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 12:23 pm IST

नयी दिल्ली: जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार आलराउंडर राजेश नारवाल ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया जिससे उनकी टीम ने प्रो कबड्डी लीग में सोमवार को यहां दबंग दिल्ली को 51-21 से करारी शिकस्त

प्रो कबड्डी लीग: जयपुर...- India TV Hindi
प्रो कबड्डी लीग: जयपुर ने दिल्ली को हराया

नयी दिल्ली: जयपुर पिंक पैंथर्स के स्टार आलराउंडर राजेश नारवाल ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया जिससे उनकी टीम ने प्रो कबड्डी लीग में सोमवार को यहां दबंग दिल्ली को 51-21 से करारी शिकस्त दी।

किसी भी मैच में अब तक 30 अंक का अंतर नहीं रहा। त्यागराज इंडोर स्टेडियम में हरियाणा के राजेश ने 15 अंक रेडिंग में और तीन अंक डिफेन्स में बनाये।

मध्यांतर तक विजेता टीम 22-9 से आगे चल रही थी। इससे पैंथर्स ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली से मिली 26-35 की हार का बदला भी चुकता कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल