1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत

इंडोनेशिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2019 02:54 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 02:54 pm IST

ओहोरी के खिलाफ सिंधू की यह लगातार सातवीं जीत है जबकि श्रीकांत ने निशिमोतो के खिलाफ पांचवीं जीत दर्ज की। निशिमोतो ने छह मुकाबले में सिर्फ एक बार श्रीकांत को हराया है।   

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : AP

जकार्ता। शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 टूर्नामेंट इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज की। बीडब्ल्यूएफ के व्यस्त कार्यक्रम से एक महीने के ब्रेक के बाद उतरे सिंधू और श्रीकांत ने क्रमश: महिला और पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के खिलाड़ियों अया ओहोरी और केंता निशिमोतो को हराया। 

सत्र का पहला खिताब जीतने के प्रयास में जुटी पांचवीं वरीय सिंधू ने ओहोरी को कड़े मुकाबले में 11-21 21-15 21-15 से हराया जबकि इस साल इंडिया ओपन के फाइनल में पहुंचे आठवें वरीय श्रीकांत ने निशिमोतो को सिर्फ 38 मिनट में 21-14 21-13 से शिकस्त दी। 

ओहोरी के खिलाफ सिंधू की यह लगातार सातवीं जीत है जबकि श्रीकांत ने निशिमोतो के खिलाफ पांचवीं जीत दर्ज की। निशिमोतो ने छह मुकाबले में सिर्फ एक बार श्रीकांत को हराया है। 

दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू दूसरे दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिकफेल्ट और हांगकांग की यिप पुई यिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। 

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना अगले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज और हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

बी साई प्रणीत हालांकि हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट के खिलाफ 15-21 21-13 10-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल