1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधू ने पीबीएल के 5वें सीजन के अपने आखिरी मैच में रितुपर्णा को हराया

पीवी सिंधू ने पीबीएल के 5वें सीजन के अपने आखिरी मैच में रितुपर्णा को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2020 11:00 am IST,  Updated : Feb 06, 2020 11:00 am IST

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां उम्मीद के अनुरूप रितुपर्णा दास को शिकस्त दी लेकिन उनकी टीम हैदराबाद हंटर्स प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) से बाहर हो चुकी है।

Premier Badminton League- India TV Hindi
Premier Badminton League Image Source : PREMIER BADMINTON LEAGUE

हैदराबाद। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने बुधवार को यहां उम्मीद के अनुरूप रितुपर्णा दास को शिकस्त दी लेकिन उनकी टीम हैदराबाद हंटर्स प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) से बाहर हो चुकी है।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और रियो ओलंपिक की रजत पदकधारी सिंधू ने पुणे एसेस की रितुपर्णा को 15-7 15-8 से पराजित किया और पीबीएल का अंत जीत से किया। वहीं पीबीएल में पदार्पण करने वाले मिथुन मंजूनाथ ने हैदराबाद के ट्रंप खिलाड़ी प्रिंयाशु राजावत को 15-11 11-15 15-13 से मात दी।

इससे पहले पुणे के चिराग शेट्टी और हेंड्रा सेतियावान ने बेन लेन और सीन वेंडी पर 15-12 15-9 से जीत हासिल की थी। हैदराबाद के लिये मिश्रित युगल में व्लादिमीर इवानोव और एन एस रेड्डी की जोड़ी ने क्रिस एडकॉक और गैब्रियल एडकॉक की जोड़ी को 15-9 11-15 15-8 से हराया। इससे दोनों टीमें अपने ट्रंप मैच गंवाकर 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। निर्णायक और पांचवें मैच से मुकाबले का नतीजा निकलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल