1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हार के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स से हुई बाहर

पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हार के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स से हुई बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 02:56 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 02:56 pm IST

पी वी सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गई।

पीवी सिंधू सेमीफाइनल...- India TV Hindi
पीवी सिंधू सेमीफाइनल में हार के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स से हुई बाहर Image Source : GETTY

Highlights

  • पीवी सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारकर हुई बाहर।
  • सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने 13-21, 9-21 से हराया।
  • भारत की उम्मीदें अब किदाम्बी श्रीकांत पर टिकी हैं जो डेनमार्क के एंडर्स एंटोंसेन का सामना करेंगे।

बाली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से सीधे गेम में हार गई। इस मैच से पहले यामागुची के खिलाफ सिंधू का रिकॉर्ड 12-7 का था और इस साल दोनों मैचों में उसने उसे हराया था लेकिन आज उसका सामना नहीं कर पाई। यह एकतरफा मैच उसने 32 मिनट के भीतर 13-21, 9-21 से गंवा दिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थी और दोनों गेम में शुरू ही से पिछड़ गई। दूसरे गेम में कुछ समय के लिये उसने बढ़त बनाई लेकिन यामागुची ने शानदार वापसी करके कोई मौका नहीं दिया। अब जापानी खिलाड़ी का सामना चौथी वरीयता प्राप्त अन सियंग और थाइलैंड की पी चाइवान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

भारत की उम्मीदें अब किदाम्बी श्रीकांत पर टिकी हैं जो पुरूषों के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क के एंडर्स एंटोंसेन से खेलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल