1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बड़ी प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता दें सिंधु : पादुकोण

बड़ी प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता दें सिंधु : पादुकोण

 Reported By: IANS
 Published : Aug 07, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 04:01 pm IST

 सिंधु को विश्व बैडमिटन चैम्पियनशिप के फाइनल में स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पी वी सिंधु- India TV Hindi
पी वी सिंधु Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली: भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का कहना है कि स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को बड़ी प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है। पादुकोण ने कहा कि भले ही सिंधु को कई छोटी प्रतियोगिताओं को नजरअंदाज करना पड़ा लेकिन बड़ी प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा जरूरी है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिंधु को विश्व बैडमिटन चैम्पियनशिप के फाइनल में स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

प्रकाश ने कहा, "सिंधु ने फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उस स्तर पर आप परिणाम का आंकलन नहीं कर सकते। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मारिन बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं।"

प्रकाश ने कहा,"अगर आपको बड़ी प्रतियोगिताओं जैसे विश्व चैम्पियनशिप, ऑल इंग्लैंड ओपन और ओलम्पिक खेलों में टॉप पर रहना है, तो आपको इन सभी बड़ी प्रतियोगिताओं के प्राथमिकता देनी होगी। इसके लिए भले ही आपको छह से आठ छोटे टूर्नामेंटों को छोड़ना पड़े।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल