1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोपीचंद ने सिंधू की खराब फार्म के लिए व्यस्त कार्यक्रम को बताया जिम्मेदार

गोपीचंद ने सिंधू की खराब फार्म के लिए व्यस्त कार्यक्रम को बताया जिम्मेदार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2019 09:14 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 09:14 am IST

भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने बुधवार को कहा कि विश्व चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद पीवी सिंधू की खराब फार्म का कारण व्यस्त कार्यक्रम है। 

pv sindhu- India TV Hindi
गोपीचंद ने सिंधू की खराब फार्म के लिए व्यस्त कार्यक्रम को बताया जिम्मेदार Image Source : GETTY

कोलकाता। भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने बुधवार को कहा कि विश्व चैंपियनशिप में खिताबी जीत के बाद पीवी सिंधू की खराब फार्म का कारण व्यस्त कार्यक्रम है। अगस्त में विश्व चैंपियनशिप मे खिताब जीतने के बाद से सिंधू फ्रेंच ओपन के अलावा किसी टूर्नामेंट में अंतिम आठ में जगह नहीं बना पाई हैं।

गोपीचंद ने पीटीआई से कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों में सिंधू को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है लेकिन मुझे यकीन है कि वह वापसी करेगी। मुझे लगता है कि विश्व चैंपियनशिप के बाद उसका कार्यक्रम काफी व्यस्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह चीन और कोरिया में खेलने के बाद डेनमार्क और फ्रांस में खेली तथा फिर दोबारा चीन में खेलने आई और हांगकांग में खेली। इसलिए मुझे लगता है कि पिछले दो महीने उसके लिए कड़े रहे।’’

गोपीचंद ने हालांकि कहा कि सिंधू मजबूत वापसी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर के कई खिलाड़ियों को इसमें दिक्कत आ रही है और कई ऐसे खिलाड़ी है जो व्यस्त कार्यक्रम के कारण इन टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। मुझे लगता है कि वह किसी भी दिन दावेदार है और मुझे यकीन है कि वह वापसी करेगी।’’

गोपीचंद ने साथ ही कहा कि 2020 तोक्यो ओलंपिक की भारत की तैयारी सही दिशा में चल रही है। गोपीचंद और सिंधू उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शुक्रवार से यहां भारत और बांग्लादेश के बीच शुरू हो रही दिन-रात्रि टेस्ट के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल