1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस मास्टर्स से बाहर हुए चोटिल राफेल नडाल

पेरिस मास्टर्स से बाहर हुए चोटिल राफेल नडाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 12:41 pm IST

स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को चोट के कारण पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया है। उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को मात देने के बाद गुरुवार रात नडाल ने कहा था कि उनका घुटना सौ फीसदी ठीक नहीं है।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal

पेरिस: स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शुक्रवार को चोट के कारण पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया है। उरुग्वे के पाब्लो कुएवास को मात देने के बाद गुरुवार रात नडाल ने कहा था कि उनका घुटना सौ फीसदी ठीक नहीं है।

क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक के साथ भिड़ने वाले नडाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं आज जैसा हूं, उसमें अपने आप को तीन और मैच खेलने की स्थिति में नहीं पाता। "उन्होंने कहा, "घुटना थोड़ा बहुत परेशान कर रहा है, लेकिन बीच-बीच में स्थिति काफी खराब हो जाती है।"

नडाल का साल 2017 शानदार रहा है। वह इस साल दो ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने में सफल रहे हैं। 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने एटीपी फाइनल्स को ध्यान में रखते हुए कहा, "मेरे लिए यह सिर्फ लंदन की बात नहीं है, यह लंबे समय की बात है।"

एटीपी फाइनल्स 12 से 19 नवंबर तक लंदन में खेले जाएंगे। नडाल को साल 2017 का अंत सर्वोच्च रैंकिंग के साथ करने के लिए पेरिस मास्टर्स में सिर्फ एक जीत की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल