1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: गुइडो पेला को हराकर नडाल तीसरे दौर में

फ्रेंच ओपन: गुइडो पेला को हराकर नडाल तीसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 03:37 pm IST

राफेल नडाल ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर प्रवेश कर लिया है। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल

पेरिस: लाल बजरी के बादशाह माने जाने वाले और अपने 11वें खिताब की तलाश में लगे वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के तीसरे दौर प्रवेश कर लिया है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने गुरुवार को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेटीना के गुइडो पेला को दो घंटे तीन मिनट तक चले तीन सेटों के मुकाबले में 6-2, 6-1, 6-1 से मात दी।

अगले दौर में नडाल की भिड़ंत फ्रांस के रिचर्ड गेस्कट से होगी जिन्होंने ट्यूनीशिया के मालेक जजीरी को 6-2, 3-6, 6-3, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल