1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे राफेल नडाल

एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2018 12:15 pm IST,  Updated : Nov 06, 2018 12:15 pm IST

नडाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के जरिए एटीपी फाइनल्स में शामिल न हो पाने की पुष्टि की है। 

राफेल नडाल- India TV Hindi
राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने लंदन में होने वाले एटीपी फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाने की पुष्टि की है। नडाल बार्सिलोना में अपने टखने के ऑपरेशन के कारण इस सीजन का समापन नहीं कर पाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान के जरिए एटीपी फाइनल्स में शामिल न हो पाने की पुष्टि की है। 

नडाल ने कहा, "टेनिस की तर्ज पर मेरे लिए यह बेहद मुश्किल साल रहा है, जब मुझे खेलने का मौका मिला और मेरे लिए मेरी चोटें भी चिंता का विषय रही।"

वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने कहा, "मैंने इस सीजन के अंत में पूरी फिटनेस के साथ पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश की। मैं लंदन में खेलना चाहता था। लेकिन पेरिस में पिछले हफ्ते मुझे काफी परेशानी हुई।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल