1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: चोटिल होकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर हुए राफेल नडाल

टेनिस: चोटिल होकर ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से बाहर हुए राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2019 08:41 am IST,  Updated : Jan 03, 2019 11:58 am IST

स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल को जांघ में दर्द की समस्या के कारण ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

ब्रिस्बेन इंटनेशनल से...- India TV Hindi
ब्रिस्बेन इंटनेशनल से बाहर हुए राफेल नडाल Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल को जांघ में दर्द की समस्या के कारण ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल को आशा है कि वह इस माह होने वाले पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलिया ओपन के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। वर्ल्ड नम्बर-2 टेनिस खिलाड़ी नडाल ने कहा कि वह खेलना चाहते थे लेकिन एमआरआई होने के बाद उनके चिकित्सकों ने उन्हें ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में नहीं खेलने की सलाह दी है। 

नडाल ने कहा, "चिकित्सकों का कहना है कि अगर मैं खेलता हूं तो फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेल पाने का खतरा है।"

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से नडाल के बाहर होने के कारण जापान के टारो डेनिएल को उनके स्थान पर शामिल किया गया है। अब वह नडाल के स्थान पर दूसरे दौर का मैच खेलेंगे। यह मैच फ्रांस के खिलाड़ी जो विलफ्रेड सोंगा के खिलाफ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल