1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Nov 03, 2017 03:41 pm IST

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने उरूग्वे के पाब्लो कुवास को हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन के 31 बरस के नडाल ने बुधवार को साल के आखिर में नंबर एक की रैंकिंग सुनिश्चित कर ली।

 Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal

पेरिस: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने उरूग्वे के पाब्लो कुवास को हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पेन के 31 बरस के नडाल ने बुधवार को साल के आखिर में नंबर एक की रैंकिंग सुनिश्चित कर ली। उन्होंने हालांकि कुवास को 6 -3, 6 -7, 6-3 से हराने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

अब उनका सामना 77वीं रैंकिंग वाले फिलिप क्राजिनोविच से होगा जिसने निकोलस माहूत को 6- 2, 3- 6, 6 -1 से हराया। अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जर्मनी के राबिन हासे को 7- 5, 6 -4 से हराया। अब वह नौवी वरीयता प्राप्त जान इसनेर से खेलेंगे जिन्होंने ग्रिगोर दिमित्रोव को 7 -6, 5- 7, 7- 6 से हराया ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल