1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राफेल नडाल पहले नंबर पर बरकरार

राफेल नडाल पहले नंबर पर बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Oct 02, 2017 05:44 pm IST,  Updated : Oct 02, 2017 05:44 pm IST

स्पेन के पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कामय रखा है। शीर्ष-10 रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal

मेड्रिड: स्पेन के पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कामय रखा है। शीर्ष-10 रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। 16 ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल के बाद दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर बने हुए हैं। पूर्व सर्वोच्च वरीयता एंडी मरे तीसरे स्थान पर कायम हैं।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक पांचवें, सर्बिया के नोवाक जोकोविक छठे स्थान पर बने हुए हैं। सातवें पर आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम, आठवें पर बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव, स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका, 10वें स्थान पर स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता बने हुए हैं।

कनाडा के मिलोस राओनिक को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 11वें स्थान से फिसलकर 12वें स्थान पर आ गए हैं। बेल्जियम के डेविड गोफिन ने एक स्थान की छलांग लगाई है और 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल