1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साल के अाखिर तक एटीपी रैंकिंग में टॉप पर रहेंगे नडाल

साल के अाखिर तक एटीपी रैंकिंग में टॉप पर रहेंगे नडाल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2017 04:02 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 04:02 pm IST

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हेयोन चुंग को 7-5, 6-4 से मात देकर पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही नडाल इस साल के अंत तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहेंगे।

Rafael Nadal- India TV Hindi
Rafael Nadal

पेरिस: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हेयोन चुंग को 7-5, 6-4 से मात देकर पेरिस मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ ही नडाल इस साल के अंत तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बने रहेंगे।

साल 2013 के बाद से पहली बार नडाल ने एटीपी रैंकिंग में साल के अंत तक शीर्ष पर काबिज रहेंगे।  स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस ले लिया और इस कारण नडाल के लिए शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाना आसान हो गया। 31 साल के नडाल 44 साल के एटीपी के इतिहास में शीर्ष पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

अपने बयान में नडाल ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह साल शानदार रहा है। एक साल पहले मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लूंगा। मेरे लिए यह चीज बहुत मायने रखती है। हालांकि, अभी सीजन खत्म नहीं हुआ है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल