1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राजस्थान विधानसभा चुनाव: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीत इतिहास रचने वाली कृष्णा पूनिया जीतीं

राजस्थान विधानसभा चुनाव: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीत इतिहास रचने वाली कृष्णा पूनिया जीतीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2018 08:51 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 10:36 pm IST

राजस्थान के चुरू जिले की सादुलपुर विधानसभा सीट से चुनाल लड़ने वाली कृष्णा पूनिया को 70 हजार 20 वोट मिले।

राजस्थान विधानसभा चुनाव: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीत इतिहास रचने वाली कृष्णा पूनिया जीतीं- India TV Hindi
राजस्थान विधानसभा चुनाव: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीत इतिहास रचने वाली कृष्णा पूनिया जीतीं Image Source : GETTY

राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने बड़ी जीत हासिल की है। राजस्थान के चुरू जिले की सादुलपुर विधानसभा सीट से चुनाल लड़ने वाली कृष्णा पूनिया को 70 हजार 20 वोट मिले। उन्होंने बसपा के मनोज न्यांगली को 18 हजार 84 मतों से हराकर जीत हासिल की है जिन्हें 51 हजार 936 वोट मिले। आपको बता दें कि कृष्णा पूनिया इस सीट से दूसरी बार मैदान में थीं। राजनीती में आने से पहले कृष्णा पूनिया ने देश को कई गर्व करने के मौके दिए हैं। 

उन्होंने डिस्कस थ्रो में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल और और दो बार एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली 36 वर्षीय कृष्‍णा पूनिया 2012 के ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्‍व कर चुकी हैं। भारत सरकार ने उन्हें 2011 में नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट कृष्णा पूनिया सादुलपुर विधानसभा सीट पर काफी सम्मानित लोगों में से एक हैं। 

हालांकि पिछली बार मिली हार की निराशा को छोड़ कृष्णा पूनिया ने इस बार बाजी मार ली है। 2013 के विधानसभा चुनावों में कृष्णा पूनिया को कांग्रेस से पहली बार टिकट मिला था, लेकिन उन्हें  जीत हासिल नहीं हुई थी। वैसे अब कृष्णा पूनिया के जीतने के बाद लोगों को उनका मंत्रीमंडल में शामिल होना तय लग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें खेल से जुड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है। वैसे राजस्थान में चुनाव नतीजे अभी पूरी तरह से नहीं आए हैं लेकिन रुझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती हुई दिख रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल