1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो की तारीफ में बोले रामसे 'वह विजेता हैं, हर मैच जीतना चाहते हैं'

रोनाल्डो की तारीफ में बोले रामसे 'वह विजेता हैं, हर मैच जीतना चाहते हैं'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 12, 2020 06:30 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 06:30 am IST

रामसे ने इंस्टाग्राम पर गायक नियाल होरन के साथ बातचीत में कहा, "वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह पहले जिम में जाते हैं और फिर वह अपने रूटीन पर काम करते हैं और इसके बाद वह मैदान पर जाते हैं।"

Ramsay said in praise of Ronaldo 'He is the winner, wants to win every match'- India TV Hindi
Ramsay said in praise of Ronaldo 'He is the winner, wants to win every match' Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। एरॉन रामसे हाल ही में इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब आर्सेनल से इटली के क्लब जुवेंतस में आए हैं और वह अपनी टीम के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तारीफ करने से थक नहीं रहे हैं। रामसे का कहना है कि रोनाल्डो अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं।

रामसे ने इंस्टाग्राम पर गायक नियाल होरन के साथ बातचीत में कहा, "वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह पहले जिम में जाते हैं और फिर वह अपने रूटीन पर काम करते हैं और इसके बाद वह मैदान पर जाते हैं। वह विजेता हैं, हर मैच जीतना चाहते हैं, चाहे मैच कैसा भी हो। इसके बाद वह फ्रीकिक और बाकी चीजों का अभ्यास करते हैं।"

उन्होंने कहा, "वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं यह बताने के लिए आपको मेरी जरूरत नहीं है। वह अविश्नीय खिलाड़ी हैं। खेल के इतिहास के सर्वकामिल महान खिलाड़ियों में से एक।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल