1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिनसिनाटी मास्टर्स में उलटफेर का शिकार हुए रोजर फेडरर, 21 साल के रूसी खिलाड़ी ने दी मात

सिनसिनाटी मास्टर्स में उलटफेर का शिकार हुए रोजर फेडरर, 21 साल के रूसी खिलाड़ी ने दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2019 11:51 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 11:51 am IST

रोजर फेडरर सिनसिनाटी मास्टर्स में प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-70 रूस के आंद्रे रुबलेव के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए हैं।

सिनसिनाटी मास्टर्स...- India TV Hindi
सिनसिनाटी मास्टर्स में उलटफेर का शिकार हुए रोजर फेडरर, 21 साल के रूसी खिलाड़ी ने दी मात  Image Source : GETTY IMAGES

सिनसिनाटी| सात बार के विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर सिनसिनाटी मास्टर्स में प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-70 रूस के आंद्रे रुबलेव के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 साल के आंद्रे ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। 

क्वार्टर फाइनल में आंद्रे का सामना हमवतन डेनिल मेडमेडेव से होगा। हार के बाद फेडरर ने कहा, "वह आज बेहतरीन खेल रहे थे। उन्होंने मुझे ज्यादा मौके नहीं दिए। मेरे लिए यह मुश्किल था लेकिन उनके लिए शानदार मैच था। मैं उनके खेल से प्रभावित हूं।"

फेडरर को हराने के बाद रूसी खिलाड़ी ने कहा, "जब आप फेडरर जैसे दिग्गज के सामने खेलते हैं तो यह एहसास शानदार होता है। यहां सभी लोग अंत तक उनका साथ दे रहे थे। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मेरे साथ भी ऐसा होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं इस मैच में बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहा था और अपने दिमाग में सोच रहा था कि मुझे हर एक अंक के लिए खेलना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल