1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेडरर की सर्व करने की योग्यता, वॉली के बारे में ज्यादा बात नहीं हुई : नोवाक जोकोविक

फेडरर की सर्व करने की योग्यता, वॉली के बारे में ज्यादा बात नहीं हुई : नोवाक जोकोविक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 06:36 pm IST

जोकोविक ने कहा, " रोजर। मेरा मतलब है कि वह इस खेल को खेलने वाले सबसे पूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हम सब जानते हैं कि वह कितने महान हैं। मुझे लगता है कि यह थोड़ा कम है। "

Roger Federer's ability to serve, volley not talked about much: Novak Djokovic- India TV Hindi
Roger Federer's ability to serve, volley not talked about much: Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर की सर्व करने की योग्यता और वॉली (टेनिस के खेल में लगाई जाने वाली शॉट) कुछ हद तक कम है, जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं की गई है। जोकोविक ने दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कहा कि दुनिया में अब तक जितने भी खिलाड़ियों ने खेले हैं, उनमें फेडरर सबसे पूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं।

जोकोविक ने कहा, " रोजर। मेरा मतलब है कि वह इस खेल को खेलने वाले सबसे पूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। हम सब जानते हैं कि वह कितने महान हैं। मुझे लगता है कि यह थोड़ा कम है। "

उन्होंने कहा, " मुझे नहीं पता कि लोग वास्तव में उनकी सर्व करने की योग्यता और वॉली (टेनिस के खेल में लगाई जाने वाली शॉट) के बारे में बात करते हैं, जब वह मैच में हमारे खिलाफ सबसे चुनौतीपूर्ण समय पर सटीक खेल खेलते हैं।"

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन शूटिंग प्रतियोगिता से निशानेबाजी का सामान बनाने वाली कंपनी को मिली राहत

दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से खिताबी मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खेलते आए हैं। दोनों खिलाड़ी विंबलडन 2019 और आस्ट्रेलियन ओपन 2020 के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट पर थे, जहां दोनों बार जोकोविक ने फेडरर को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल