1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता हाले ओपन का खिताब

स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता हाले ओपन का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 24, 2019 09:30 am IST,  Updated : Jun 24, 2019 09:30 am IST

स्विस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर हाले एटीपी टूर्नामेंट में रिकार्ड 10वां खिताब अपने नाम किया।

स्विस टेनिस स्टार...- India TV Hindi
स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 10वीं बार जीता हाले ओपन का खिताब  Image Source : GETTY IMAGES

हाले वेस्टफालेन (जर्मनी)। स्विस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को यहां बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर हाले एटीपी टूर्नामेंट में रिकार्ड 10वां खिताब अपने नाम किया जिसकी विम्बलडन से पहले उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

37 साल के फेडरर ने गोफिन को 7-6 6-1 से परास्त कर अपने करियर का 102वां एकल खिताब जीता। इस सत्र में घसियाले कोर्ट पर उन्हें हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है।

फेडरर ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है। जब मैं पहली बार यहां खेला था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि में यहां 10 खिताब जीतूंगा।’’ अगले महीने नौंवे विम्बलडन खिताब की कोशिश में जुटे फेडरर अपने रिकार्ड 20 करियर ग्रैंडस्लैम खिताब में इजाफा करना चाहेंगे।

शनिवार को सेमीफाइनल में उन्होंने पिएरे ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर 13वीं बार हाले एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल